Type Here to Get Search Results !

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अवैध अतिक्रमण हटाने का फरमान*

 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अवैध अतिक्रमण पर दिया गया फरमान रंग लाने लगा है। खड्डा नगर में अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम ने अवैध अतिक्रमण को 2 दिन के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया


खड्डा कस्बा के फुटपाथ पर दुकानदारों ने समान सजाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा है। एसडीएम खड्डा उपमा पाण्डेय ने एसएचओ धनवीर सिंह, ईओ देवेश मिश्रा व सफाईकर्मियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर दुकान से बाहर की टीन सेट की छज्जा हटाने व दुकान से बाहर सड़क पर सामान रखकर दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि यह स्थान सरकारी है। इस पर हर व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने सामान हटाने के लिए दो दिन अल्टीमेटम दिया। कहा कि अगर इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


अतिक्रमण से लगता है जाम


बता दें कि खड्डा नगर के मेन रोड, बस स्टेशन चौराहा, सब्जी मण्डी, सोनारी मोहल्ला, शिशु मन्दिर मार्ग, स्टेशन रोड, धर्मशाला मार्ग, जलकर मार्ग, ग्रामीण बैंक चौराहे पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में एसडीएम उपमा पाण्डेय ने कहा कि अतिक्रमण से बाजार की सुन्दरता खत्म हो जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होता है। इसको ध्यान में रखते हुये अवैध अतिक्रमण को हटा लेना चाहिए।



न्यूज रिपोर्टर बाल कृष्ण यादव

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.