Type Here to Get Search Results !

कुशीनगर में चला रहे है लापरवाही से वाहन तो सुधर जाइए,अब जांच से नही बच पाएंगे आप , पुलिस ने कर ली है तैयारियां

 


यातायात नियमों को तोड़ने वालों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुशीनगर शहर, कस्बों व फोरलेन पर स्थान चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों ने जांच दल लगाया है।


ऐसे में बेपरवाह चालकों की खैर नहीं होगी और उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। सुरक्षित यातायात को लेकर पुलिस अधिकारियों ने नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश जारी किया है। जिले व थाने स्तर पर टीम गठित की गई है। जो शाम चार से रात के सात बजे तक वाहनों की जांच कर कड़ाई से नियमों का पालन कराएगी।


कहां-कहां पर नजर: पडरौना के कठकुइयां मोड़, अंबे चौक, बावली चौक, कसया में गांधी चौक, देवरिया रोड पर ओवरब्रिज चौराहा, हाटा में बाघनाथ चौराहा, बस स्टेशन, सेवरही में मेन बाजार चौराहा, बनरहां मोड़, फाजिलनगर में बघौचघाट मोड़, रामकोला में कप्तानगंज तिराहा आदि स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन जगहों पर पुलिस की नजर होगी।


सीट बेल्ट, हेलमेट व उंचे आवाज पर रहेगी नियमित नजर: जांच दल की सीट बेल्ट, हेलमेट व ऊंची आवाज पर नियमित नजर होगी। अक्सर बुलेट का साइलेंसर बदलकर तेज आवाज वाला साइलेंसर लगा लिया जाता है। मानक से अधिक आवाज देने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।


न्यूज रिपोर्टर बाल कृष्ण यादव

Mo.No. 9628151139

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.