Type Here to Get Search Results !

जीवनदीप सेंट्रल स्कूल के छात्र - छात्राओं में रिपोर्ट कार्ड वितरित

 


कुशीनगर।

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14 वीर सावरकर स्थित जीवनदीप सेंट्रल स्कूल के छात्र - छात्राओं को वर्ष 2021 - 2022 का प्रगति रिपोर्ट वितरित

किया गया।

प्रबन्धक जेपी यादव ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा या प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता तभी मिलती है जब पूरे मनोयोग से प्रयास किया जाता है। ईमानदारी से किया गया श्रम कभी बेकार नहीं जाता और निरंतर कठिन परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त होता है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त सर्वेश सिंह पटेल कक्षा 8 को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त निरंजन गोंड कक्षा 7 को डिजिटल घड़ी तथा तृतीय स्थान 

प्राप्त छात्र यश सिंह कक्षा 6 को पेंडुलम घड़ी दे कर सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान पाने वालों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान पाने वालों को सिल्वर एवम तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को कांस्य मेडल व प्रशस्ति पत्र  देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान  अध्यापक अध्यापिकाएं एवम अभिभावको ने बच्चो को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना  की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.