Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास

एमएलसी प्रत्याशी रतन पाल का साखोपार में हुआ गर्मजोशी से स्वागत


कुशीनगर।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे, देवरिया - कुशीनगर निकाय चुनाव में एमएलसी पद के प्रत्याशी डा. रतन पाल सिंह का बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह के साखोपार स्थित कैम्प कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

साखोपार में अपने स्वागत के दौरान डा. सिंह ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व परम श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य श्री सिंह की अनुपस्थिति में श्री सिंह के अभिभावक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेष प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता कुशल प्रताप नारायण सिंह ने पगड़ी और तलवार भेंट की।


इस दौरान प्रधानसंघ के अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह और कुशल प्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान गण का परिचय कराया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में आये विजय तिवारी, संजय कुमार सिंह, कौशल सिंह, मनोज सिंह, विजय राव, अपना दल नेता राजेश सिंह रमाशंकर तिवारी, नरेंद्र पाठक सहित साखोपार न्याय पंचायत, धर्मपुर न्याय पंचायत और सखवनिया न्याय पंचायत आदि के दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए श्री सिंह की जीत के लिए अग्रिम बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.