Type Here to Get Search Results !

अर्थो व नेत्र दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लगे शिविर पहुंचे लोग ।

 


*पश्चिम चंपारण( बगहा, मुरारी कुमार)*


बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार व शुक्रवार को अर्थो , नेत्र दिव्यांगजनो का प्रमाण पत्र बनाने को लेकर विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की लोगों की भीड़ रही। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग इस शिविर कैंप में पहुंचे और अपना प्रमाण पत्र बनाने के लिए जांच कराया। विभाग द्वारा बताया गया कि कुल 23 अर्थो और 3 नेत्र दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाया गया। जहां अनुमंडलीय अस्पताल में प्रमाण बनवाने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन कोषांग के कार्यपालक सहायक पकंज कुमार के द्वारा आवेदन लिए गये। अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक तिवारी,डॉ केबीएन सिंह,डॉ संजय गुप्ता,डॉ.जहरुद्दीन,रमेश रंजन के द्वारा अर्थो और नेत्र दिव्यांगजनों के मेडिकल कागजातों का सत्यापन किया गया। जिसके बाद कई लोगों को दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र जांच उपरांत दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.