*पश्चिम चम्पारण (बगहा)*
शुक्रवार को एसएसबी 21वी वाहिनी डी कंपनी रमपुरवा सीमा चौकी के अंतर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत चकदहवा सीमा चौकी के तत्वधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश द्वारा रहुआ टोला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी के चिकित्सा अधिकारी सह कमांडेंट डॉक्टर ममता अग्रवाल तथा वाहिनी के चिकित्सा टीम द्वारा लगभग 195 लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरण किया गया।ग्रामीणो, विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिका व छात्र ,छात्राओं को जांच कर दवा वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा इस तरह के कल्याणकारी कार्यक्रम समय-समय पर एसएसबी के द्वारा सीमावर्ती इलाके में किया जाता रहा है। इसके पूर्व लक्ष्मीपुर विद्यालय एवं बाल्मीकि नगर स्थित बाल विद्या केंद्र बाल्मीकि नगर में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान मौके पर विद्यालय की ओर से प्रधान शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद ,शिक्षक पप्पू कुमार चौधरी, शिक्षिका रीची कुमारी, आभा रानी, दीपमाला कुमारी के अलावा 21 वी वाहिनी के निरीक्षक अजय कुमार, उप निरीक्षक चंदन सरकार, मुख्य आरक्षी मृत्युंजय सिंह, आरक्षी संजीत कुमार, पिंटू कुमार, सुनील घोष आदि जवानों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।