नटवर रोहतास
रोहतास जिला के भेलारी गांव का रहने वाला मेडिकल छात्र शिवम कुमार पिछले वर्ष सितंबर महीने में अपनी मेडिकल पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन के पोलतवा शहर गया हुआ है, शिवम कुमार से वीडियो कॉलिंग बात हुई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों की जिंदगी यहां बद से बदतर हो गई है, शिवम कुमार ने बताया कि मैं एक हॉस्टल में हूं जहां पर खाने-पीने की बहुत ही समस्या हो चुकी है, बाजार भी बंद हो चुके हैं उन्होंने बताया कि हम लोग नल का पानी पी पीकर अपनी जीवन गुजार रहे हैं, शिवम कुमार को भारत सरकार से अपने सभी भारतीय छात्रों को वापस अपने भारत देश बुलाने का आग्रह करते हुए वीडियो कॉलिंग पर देखा गया, वही उनके परिजनों का अपने पैतृक गांव भेलारी में रो रो कर बुरा हाल है, उनके पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मैं एक किसान हूं और अपने बेटे को मेडिकल पढ़ाई के लिए यूक्रेन भेजा हूं वहां की युद्ध वाली स्थिति देखकर हम लोग डरे हुए हैं, बता दें कि शिवम कुमार की माता अनुजा देवी ने बताई की जब से हम लोग सुने हैं यूक्रेन में युद्ध चल रहा है तब से हम लोगों की भूख और नींद दोनों समाप्त हो गई हैं और अंदर ही अंदर डर बना रहता है कि कहीं कुछ हो ना जाए, उन्होंने रोते हुए बताया कि मेरा बेटा किसी तरह से वापस आ जाए तो भारत सरकार की धन्यवाद होगा, मेडिकल छात्र शिवम कुमार की दादी सुशीला कुंवर ने अपनी आंखों में आंसू भर कर अपने पोते की आने की आस देख रही है, उन्होंने बताया कि जब हम लोग जानते कि ऐसा ही स्थिति होगा तो हम लोग नहीं भेजते, शिवम कुमार का छोटा भाई सौरभ कुमार जो कि अपने बड़े भाई से काफी प्रेम करता है वह भी अपने बड़े भाई की आने की राह देख रहा है, तथा भारत सरकार से आग्रह करता है कि सभी भारत के छात्रों को वापस भारत बुलाया जाए