संसद - बच्चों के साथ अभिवाक भी यह पानी को पिये ,
संझौली(रोहतास)। स्थानीय कुर्मी क्षत्रिय उच्चत्तर मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को आरओ प्लांट का उद्घाटन सह समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद महाबली सिंह ने फीता काटकर किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मंगलम जबकि मंच का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने किया। सांसद को प्राचार्य संतोष कुमार मंगलम व विश्वनाथ सिंह ने बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सांसद द्वारा विद्यालय को दिए गए आरओ वाटर प्लांट की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए उनकी सक्रिय भूमिका के लिए सराहना की। उद्घाटन से पहले विद्यालय परिसर में स्थापित स्टैचू महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सांसद ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहां कि " स्कूल के बच्चे शुद्व व स्वक्ष पानी पियें व स्वस्थ रहे और अपने घर भी ले जाये। बच्चों के साथ अभिभावक भी यह पानी
पिये। आगे उन्होंने कहा दूषित पेयजल के कारण संक्रमण के खतरे को रोकने को ले मुख्यमंत्री शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सात निश्चय के अंतर्गत बिहार के प्रत्येक गांव में नल-जल योजना के तहत लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का कार्य एनडीए की सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस सपने को साकार करने के लिए सांसद विकास निधि के अंतर्गत वैसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन युवा वर्ग पहुंचते हैं। उस चयन के अनुकूल सबसे बेहतर विद्यालय को चिह्नित किया गया। दूषित पेयजल से बचाव के लिए सीएम नीतीश कुमार की अति महत्वाकांक्षी योजना नलजल को साकार किया जा रहा है। विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाया जा रहा है। सांसद ने अपने क्षेत्र विकास निधि से लगभग आठ लाख की लागत से एक हजार एलपीएच का आरओ प्लांट लगाया है।
वही, सांसद द्वारा खेल प्रतियोगिता में जिला में अव्वल रहे स्कूली छात्र अंजली कुमारी, कविता कुमारी, सविता कुमारी ,मुरली कुमार , खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, निशु कुमारी ,चंदा कुमारी, गुड़िया कुमारी, अमृता, सविता, लव कुश ,सुषमा, अमृता, निशू सहित सभी को गोल्ड सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकए , जदयू कार्यकर्ता सहित बिद्यालय की सभी बच्चे मौजिद रहे।