Type Here to Get Search Results !

*शिकारपुर पुलिस परिवार द्वारा चलाया जा रहा 'बिहार पुलिस सप्ताह' 2022*



*पश्चिम चंपारण (मुरारी कुमार):*


पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शिकारपुर थाना परिवार की तरफ से 'बिहार पुलिस सप्ताह'-2022 मनाया जा रहा है। शिकारपुर थाना द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान वाकई काबिले तारीफ़ है। यह अभियान समाज मे पुलिस की छवि को और अधिक सुंदर व प्रगाढ़ प्रेम की भावना से लैस एक नई ज्योति के रूप में दिख रहा है। शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य हमारे समाज मे बच्चों एवम बच्चीयों को जीवन के हर मोड़ पर सतर्क एवं सजग रखना है।  शिकारपुर पुलिस का कहना है कि आय दिन देखने को मिलता है कि लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। इस मुहिम के माध्यम से लोगों में सड़क पर चलने के गुर सिखाए जा रहे हैं। अगर लोग इन सभी नियमों का ख्याल रखेंगे तो समाज मे हर सूरज की किरण खुशियों का समय बांधकर ही आएगा और हमारे जीवन को सुखद एवं मंगलमय बनाएगा। 

शिकारपुर पुलिस के द्वारा यह सप्ताह इस फरवरी के 27 तारीख तक चलेगा। इस मुहिम के मुख्य विषय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा, क़ानूनी वाद विवाद, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि के ऊपर सजगता फैलाना है। इस विषय वस्तु पर प्रभात फेरी का भी आयोजन शिकारपुर थाना द्वारा रखा गया है। साथ ही साथ इस मुहिम में युवाओं में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे वाद विवाद , पेंटिंग आदि सम्मिलित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी उनका उद्देश्य है। इस मुहिम को शिकारपुर पुलिस परिवार द्वारा प्रतिदिन जारी रखा गया है। आज नरकटियागंज में हर जगह शिकारपुर पुलिस परिवार की वाहवाही हो रही है। शिकारपुर पुलिस प्रशासन के साथ  श्री सुनील वर्मा, कोच बिहार विश्विद्यालय फुटबॉल टीम तथा वर्मा प्रसाद जी भी खूब कदम से कदम मिलाए समाज के इस जागरूकता अभियान में लगे हुए हैं।

इस मुहिम को हर कोई सराह रहा है एवं शिकारपुर थाना के इस पुलिस सप्ताह से अपने को भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.