Type Here to Get Search Results !

*सातवां चरण शिक्षक बहाली अभियान बिहार में नम्बर-1 ट्रेंडिंग पर*



*पश्चिम चंपारण (मुरारी कुमार):*

फिर एक बार सातवें चरण की शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर महाअभियान चलाया है। बुधवार की रात से ही गुरुवार तक बिहार में इनकी मांग ट्विटर पर नंबर-1 ट्रेंडिंग पर रहा है। हालांकि आपको बता दें कि अभ्यर्थियों ने पहले ही कहा था कि अगर सातवें चरण की शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा मार्च में अगर नोटिफिकेशन जारी नही की जाती है तो वे महाआंदोलन करेंगे। 

इधर भावी प्राथमिक शिक्षक बहाली संघ ने पूरे बिहार में 3, 4 व 5 मार्च को पटना में महाआंदोलन करने को पहले ही घोषणा कर दी है। संघ का कहना है कि सरकार या बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक रिक्तियों की गणना को लेकर कोई अधिसूचना जारी नही की गई है। शिक्षा विभाग को अपने वायदे के मुताबिक अब तक फैसला कर मार्च में सातवें चरण की बहाली को लेकर कोई न कोई नोटिफिकेशन जारी कर देनी चहिये किन्तु विभाग इस बावत अभी कुछ भी स्पष्ट करने को तैयार नही है। माननीय शिक्षा मंत्री जी से पूछने पर उनका जवाब आ रहा है कि छठा चरण समाप्ति के बाद सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी लेकिन विभाग छठा चरण को अब लगभग समाप्त ही कर ली है तो फिर सातवें का नोटिफिकेशन जारी क्यों नही करती।

इसी को लेकर बुधवार की रात से लेकर गुरुवार तक सातवें चरण शिक्षक बहाली को लेकर ट्विटर पर नंबर-1 ट्रेंडिंग कर रहा है। कुछ अभ्यर्थियों एवं भावी प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि पूरे भारत मे नंबर-1 ट्रेंडिंग पर ट्विटर में सिर्फ और सिर्फ बिहार में सातवें चरण शिक्षक बहाली की मांग ही होगा, इसके लिए अभ्यर्थी लगातार लगे हुए है। अब देखते हैं कि बिहार सरकार इतने बड़े ट्रेन्डिंग को देखकर क्या कदम उठाती है। जब ट्विटर पर इतनी बड़ी संख्या में ट्रेन्डिंग हो और सरकार ध्यान न दे तो यह मानवीय अधिकारों का हनन है लेकिन सरकार इस विषय वस्तु को अछूता नही छोड़ेगी। आशा है कि विभाग द्वारा कोई न कोई नोटिफिकेशन इस सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.