Type Here to Get Search Results !

*राज्यस्तरीय दिवारात्रि एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रोहतास विजेता बना*

 


*गोपालगंज की कबड्डी टीम बनी उपविजेता*


*खेल से विकसित होती है सामाजिक सौहार्द व सामाजिक समरसता: रवि पांडेय*

बिक्रमगंज - क्रीड़ा भारती रोहतास जिला इकाई एवं रोहतस जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में सम्राट कबड्डी अकादमी मोहिनी द्वारा 26 सितम्बर को मोहिनी खेल मैदान में आयोजित  राज्यस्तरीय एकदिवसीय दिवारात्रि कबड्डी प्रतियोगिता की का उद्घाटन रोहतास जिला कबड्डी संघ के सचिव सह क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रवि भूषण पांडेय ने किया।

सबसे पहले माँ भारती एवं बजरंगबली की चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रगान एवं खेल गीत भी गाये गए।

मुख्य अतिथि रवि भूषण पांडेय ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी आत्मा की नजर अमरत्व की प्रतीक है,जो अक्षरशः कबड्डी में देखा जा सकता है।खेल से स्वस्थ रहने के साथ साथ  सौहार्द एंव सामाजिक समरसता बढ़ता है।खेल से हमे एकता एवं अनुशासन में रहने की सीख मिलती है।

प्रतियोगिता में पधारे अतिथियों को सम्राट कबड्डी अकादमी द्वारा पुष्पमाला,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य गौतम कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसमे रोहतास की टीम ने गोपालगंज को 41 - 19 अंको से हरा कर लगातार तीसरे वर्ष भी विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश के बनारस एवं मिर्ज़ापुर एवं गाजीपुर की टीम शामिल थी।विजेता एवं उपविजेता टीम को अमरेंद्र मिश्र प्राचार्य नरेंद्र झा महिला कॉलेज एवं सत्यम कुमार प्राचार्य पैराडाइज चिल्ड्रेन अकादमी कुदरा कैमूर ने किया । इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी जिला कबड्डी संघ के तरफ से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता राज्यस्तरीय निर्णायक मनोज कुमार,विंध्याचल कुमार एवं लालबिहारी यादव एवं अनुज कुमार की देखरेख में हुआ।

कार्यक्रम का संचालन शशि कांत चौबे सह मंत्री क्रीड़ा भारती एवं मशहूर उद्घोषक बाबा आकाश ने किया।इन्होंने अपने उद्घोषणा से दर्शक सहित खिलाड़ियों में जोश भर दिया।

इस प्रतियोगिता में  क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष  राजेश तिवारी,जिला प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक क्षितिज सिंह,विजयंत सिंह,,संतोष सिंह सहित जिले के तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मोहम्मद समीर खान,मोहम्मदशाहाबादी, राजू खान एवं राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रागिनी अहम भूमिका निभाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.