Type Here to Get Search Results !

।। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के खिलाफ एसपी से कि शिकायत ।।

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार स्थित पुलिस चौकी (पुलिस सहायता केंद्र) पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध वसूली, बालू तश्करी, लकड़ी तश्करी, कच्ची शराब, तथा आम लोगो को वेवजह परेशान करने को लेकर टेकुआटार के ग्रामीणों ने एसपी कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

ग्रामीण ऋषिकेश, अब्दुल हक, जावेद आलम,हिदायतुल्लाह, मनोज, हसमुद्दीन, प्रयाग, वशिउल्लाह, मजीद, मेहताब, गुड्डू, सुग्रीव, रामू आदि ने शिकायती पत्र में टेकुआटार पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा धड़ल्ले से आम लोगों से अवैध वसूली किया जा रहा है। जो क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। छोटी-छोटी बातों पर लोगों को पुलिस चौकी पर बुलाकर सौदा किया जा रहा है। तथा दोनों पक्षों से जोरदार वसूली किया जा रहा है। पैसा न देने पर मारा पीटा जा रहा है। तथा डराया जा रहा है कि नही दोगे तो मुकदमा लिख दिया जाएगा। और जेल भेज दिए जाओगे, नहीं तो जो पैसा मांगा जा रहा है उसी में कुछ कम बेसी करके दे दो। नहीं तो मुकदमा झेलोगे । 

लोग डर के मारे मुंह मांगा पैसा देने को मजबूर हो जा रहे हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मियों की सेटिंग इतनी तेज है कि रामकोला थाने पर भी जाने पर मुंह मांगा पैसा देना पड़ता है पैसा न देने पर फर्जी मुकदमा लिख दिया जा रहा है।  

लोगो का सबसे बड़ा आरोप यह है कि तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा पशु तस्करी, बालू तस्करी, लकड़ी तस्करी, कच्ची शराब तस्करी आदि अनैतिक कार्य तस्करों और पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। जो लोग पुलिस का विरोध करते हैं उनको फर्जी मुकदमे में फंसाकर यहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बारगेनिंग किया जा रहा है। यहां के दुकानदार भी हमेशा डरे सहमे रहते हैं। यहां तैनात पुलिस कर्मी दुकानदारों से फ्री में समान लेना इनके दिनचर्या में हो गया है। जो दुकानदार मना करता है उसको समय आने पर फर्जी मुकदमा लाद दिया जाता है यहां के दुकानदार भी हमेशा डरे सहमे रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.