Type Here to Get Search Results !

भैसासुर के पास घात लगाए अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों की मारपीट, दोनों जख्मी

 


मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा सूर्य मंदिर के समीप भैसासुर के पास बुधवार को घात लगाए बैठे अपराधियों के द्वारा बाइक सवार दो व्यक्ति जुराही गांव निवासी अंकुश कुमार और मनोरंजन कुमार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमें दोनों जख्मी हो गया जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य मदनपुर में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी है जख्मी दोनों व्यक्ति ने बताया हम दोनों बाइक से शिवगंज दुकान जा रहे थे तभी उमगा सूर्य मंदिर के समीप भैसासुर के पास घात लगाए बैठे सात से आठ की संख्या में अपराधियों ने हम लोगों पर हमला बोल दिया।डंडा और चैन से मारकर सिर फोड़ दिया है  जिससे हम दोनों जख्मी हो गए उन्होंने बताया की इन 8 अपराधियों में से एक की पहचान जुराही गांव निवासी मोहित कुमार गुप्ता के रूप में किया गया है जबकि 7 अज्ञात लोग शामिल है फिलहाल इस मामले में पुलिस को सूचना दे दिया गया है।



मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.