मदनपुर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के घर से 2.5 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बुधवार को दोपहर बाद जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की मंगलवार को शाम गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी श्यामदेव रविदास के पुत्र मंदीप रविदास अपने घर में शराब बेच रहा है तभी पुलिस बल ने उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी किया तो उसके घर से 2.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया और मंदीप रविदास को गिरफ्तार किया गया जिसे बुधवार को कोविड 19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट
