Type Here to Get Search Results !

दशवत खाप खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल टूनामेंट का व्यापार मंडल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 


मदनपुर प्रखंड के दशवत खाप खेल मैदान पर युवा क्लब आजाद टीम दश्वत खाप की ओर से आयोजित फुटबॉल टूनामेंट का शनिवार को संध्या व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह,प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव,मदनपुर पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह,जिला पार्षद के युवा उम्मीदवार अभय कुमार शिकारी,जिला पार्षद के उम्मीदवार दयानंद प्रसाद उर्फ मुन्ना राम,महुआवा पैक्स अध्यक्ष नीरज चौहान, उतरी उमगा के पैक्स अध्यक्ष आकाश सिंह ,मदनपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी हामिद अख्तर उर्फ सोनू कुमार,मदनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार निखत प्रवीण,दिलीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व द्वीप प्रज्वलित कर क़िया गया। आयोजनकर्ता ने बताया की इस टूर्नामेंट के प्रारंभ मैच रेगानिया और दक्षिणी उमगा चिल्मी के बीच खेला जा रहा है वहीं इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिए है वहीं इस मैच में मुख्य रेफरी के भूमिका डाक्टर सुल्तान अंसारी, कमेंटेटर की भूमिका आफताब आलम ने किया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा एवं एकजुटता का बड़ा मिलता है और खेल से बौद्धिक मानसिक और शारीरिक विकास होता है आयोजक कर्ता हिमांशु सिंह ,सतार आलम,भोलू कुमार ,गोली यादव अमन सिंह बुलेट सिंह, अफ़ताब आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.