Type Here to Get Search Results !

घोरहत मोड़ से मदनपुर पुलिस ने एक पिकअप वैन में 50 गैलन में कुल 1750 लिटर स्प्रिट की बरामद

औरंगाबाद जिले के मदनपुर पुलिस ने कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वैन से बुलू रंग के 35 लीटर वाला 50 गैलन में कुल 1750 लीटर स्प्रिट बरामद किया है और पिकअप वैन और एक वाई बी एन फोन जब्त क़िया है थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की बीती रात गुप्त सूचना मिली की एक पिकअप वैन नंबर जेएच 01 बी जी 1339 पर गया के तरफ से शराब लोड कर ला रहा है जो घोरहत मोड़ से होकर महाराजगंज रफीगंज जाएगी इसके सत्यापन हेतु गश्ती दल घोरात मोड़ पहुंची और घंटो देर इंतजार करने के बाद शनिवार

को भोर में जीटी रोड से गया के तरफ से एक पिकअप वैन गाड़ी तेज गति से आया और घोरहत मोड़ में घुस गया जिसे गश्ती दल के मदद से पीछा किया गया तो पिकअप वैन का चालक गाड़ी को गड्ढे में पलटी मार कर गाड़ी में एक मौजूद व्यक्ति साथ अंधेरा का लाभ लेते हुए भाग गया। तत्पश्चात गड्ढे में पलटी पिकअप वैन तलाशी लेने पर ब्लू रंग के 35 लीटर वाला कुल 50 गैलन में 1750 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। साथी पीछे रखा हुआ सरसों तेल का खाली 7 टीना तथा एक पीला ब्लू रंग का तिरपाल से ढका हुआ था जिसे बरामद किया गया है और पिकअप वैन से एक वाई बी एन फोन बरामद किया गया है जिसमें एयरटेल का सिम लगा हुआ था उन्होंने बताया की इस मामले में गाड़ी मालिक रांची 

के ग्राम एमएसीए कैंपस पुरानी एच बी रोड लोवर बाजार निवासी विक्टोरिया टर्की तथा चालक एवं मोबाइल के धारक सहित अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है



मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.