औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार नेहालुद्दीन ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मिडिया से बात करते हुए नेहालुद्दीन ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जो जो वादे किये थे ,उनपर वो खरे नहीं उतरे ,मजदूरों को पलायन करके भूखा मार दिया गया। नौजवान बेरोजगार हो गए। सभी छोटी छोटी फैक्ट्रियां बंद हो गई। उन्होंने कहा कि रफीगंज सीट पर उनका कोई प्रतिद्वंदी नहीं है।
रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि छोटी फैक्ट्री खुल जाय ,स्कूल ,कॉलेज बन जाय तो रोजगार के लिए फायदे की बात होगी। उन्होंने एम वाई समीकरण को खारिज करते हुए कहा कि वहां एम वाई नहीं ऑल वाई है।
