औरंगाबाद जिले के रफीगंज से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रमोद सिंह ने आज अपना नामांकन किया। प्रमोद सिंह ने नामांकन के बाद मिडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे साथ जितनी भी पार्टियां है और उनमे वरिष्ट जो जिला के नेता है उनको हमसे न जाने क्या डर है जिसके कारण से हमें स्थापित नहीं होने देना चाहती है। इस बार कॉंग्रेस में आने के बाद कॉंग्रेस को ऊँचा स्थान तक पहुंचाने का काम किया और रफीगंज विधानसभा में जनाधार बनाने का काम किया।
इस बार भी पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया तो हमने सोचा कि कोई दल से नहीं जनता की आवाज ,जनता की मांग है वहां प्रमोद सिंह ही चाहिए हमें ,और हम लगातार नौ वर्ष से अपने निजी धन से जो सरकार को काम कराना चाहिए वो काम हम कर रहे है। जनता की यह सोच है कि ठीक है पार्टी ने आपको टिकट नहीं दिया ,हम जनता के टिकट से आपको विधानसभा भेजेंगे।
श्री सिंह ने आगे कहा कि मेरा मुद्दा विकास का मुद्दा है। हम गरीबो की लड़ाई लड़ते है ,समाज की अंतिम पंक्ति में जो खड़ा है हम उसके लिए लड़ाई लड़ते है। सब नेता एसी में बैठकर राजनीति करते है ,हम जमीन पर करते है। एक दिन पहले तक मेरा टिकट तय था लेकिन हमारे गठबंधन में हमारे साथ धोखा हुआ।
