Type Here to Get Search Results !

स्वीप के मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


उप संपादक : मंजय लाल सत्यम
मतदाता जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व अन्य हुए शामिल
नरकटियागंज ।मंजय लाल सत्यम । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन एवं वाल्मीकिनगर लोकसभा उपचुनाव 2020 में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना आवश्यक है। नरकटियागंज अनुमण्डल पदाधिकारी प्रशिक्षु भाप्रसे साहिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जीविका दीदी को मतदान की महत्ता को बताते हुए समाज में जागरूकता बढाने पर बल दिया। इस दौरान उनके साथ भूमि सुधार उपसमाहर्ता अजय कुमार सिंह, सीडीपीओ आशा किरण व अन्य के अतिरिक्त आंगनबाड़ी की अर्पणा राय, पम्मी व अन्य शामिल हुई। मतदाता जागरूकता संकल्प लेकर और मतदान में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साहिला हीर ने स्वीप से जुड़े लोगों को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने को कहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.