उप संपादक : मंजय लाल सत्यम
कोविड-19 से बचाव को सभी तैयारियां, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, सैनेटाइजेशन, ग्लब्स, मार्किंग, बैरिकेडिंग व्यवस्थाएं अद्यतन रखे : कुंदन कुमार
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए, कोई मतदाता न छूटे, सुगम एवं सुरक्षित मतदान, मास्क पहनकर बूथ चलेंगे, वोट करेंगे-वोट करेंगे, के संकल्प के साथ निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया जाना बेहद ही आवश्यक है। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए उपर्युक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पूर्व प्रत्येक बूथों को अच्छी तरह से सैनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें, जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर सैनेटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर आने वाले व्यक्तियों की प्राॅपर थर्मल स्क्रीनिंग करायी जायेगी। स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी व्यक्ति का तापमान निर्धारित तापमान से ज्यादा पाया जाता है तो आधे घंटे बाद पुनः तापमान लिया जाय। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने जिला वासियों से अपील किया है कि कोविड-19 से भयभीत नहीं हों, मतदान के लिए घर से बाहर निकलें, बूथ पर आयें और अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें, एक-एक वोट कीमती है, इसे जाया नहीं करें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का एक दिन पूर्व सैनेटाइज कराया जायेगा। मतदान के दिन आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का प्राॅपर तरीके से थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके साथ ही मतदाताओं के लिए ग्लब्स की भी व्यवस्था की जा रही है। मतदान केन्द्रों पर बैरिकेडिंग तथा मार्किंग भी करयी जा रही है तथा दो गज की दूरी का पालन किया जा सके। इसके लिए कई वाॅलेन्टियरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो सोसल डिस्टेंस बनाये रखने में मतदाताओं की सहायता करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया उपेन्द्रनाथ वर्मा, सिविल सर्जन, डाॅ अरूण कुमार सिन्हा, अपर निर्वाची पदाधिकारी, मो अशरफ अफरोज, डाॅ मुन्ना उपस्थित रहे।
