Type Here to Get Search Results !

बेतिया पुलिस ने आग्नेयास्त्र तस्करों के मंसूबे पर पानी फ़ेरा


उप संपादक : मंजय लाल सत्यम
एक पिस्टल के साथ बेतिया पुलिस ने 3 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस को चुनावी आचार संहिता के दौरान तस्करी पर रोक लगाने के क्रम में बड़ी सफलता मिली है। तीन व्यक्ति को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया, उनके पास एक पिस्टल बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने उपर्युक्त कार्रवाई को अंज़ाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपालगंज जिला से दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति मझौलिया थाना क्षेत्र में पिस्टल की बिक्री के लिए आ रहे हैं। उपर्युक्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए नौतन थानाध्यक्ष पुअनि अनुज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान इटली निर्मित एक पिस्टल एवं दो बाइक सहित तीन व्यक्ति गोपालगंज जिला के बिसंबरपुर थाना के कुमनिया निवासी मुराद हुसैन व अशरफ अली दोनों के पिता हसमुद्दीन अंसारी व पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना के मझौलिया निवासी नागेंद्र साह पिता बिंदेश्वरी साह को पुलिस ने धर दबोचा। वे पिस्टल की बिक्री के सिलसिले में मझौलिया पहुँचे।गिरफ्तार एक व्यक्ति जो बेतिया जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र का है, वह पिस्टल का खरीदार बना। उपर्युक्त छापामारी टीम में नौतन थानाध्यक्ष पुअनि अनुज कुमार पाण्डेय, नौतन थाना पुअनि ने अमित कुमार सिंह व रिजर्व गार्ड व सिपाही शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.