Type Here to Get Search Results !

आज बिहार थर्टी बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के तत्वधान में कर्नल अनूप व्यास के निर्देशन में +2 उच्च


चयन प्रतियोगिता

 आज बिहार थर्टी बिहार बटालियन एनसीसी बक्सर के तत्वधान में कर्नल अनूप  व्यास के निर्देशन में +2 उच्च विद्यालय सिमरी के खेल परिसर में एनसीसी कैडेट के चयन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
इस भर्ती प्रतियोगिता में सूबेदार  आर एस के शांडिल्य एवं हवलदार रवि चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही l  विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच दौड़ ,पुशप, लिखित, मौखिक, माप, ऊंचाई प्रतियोगिता को आधार बनाकर उपयुक्त 50 विद्यार्थियों का चयन नियमानुसार किया गया l  प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगी विद्यार्थी अपने चयन से प्रफुल्लित ,खुश ,आनंदित ,हर्षित दिखे l सभी लोग चयन प्रक्रिया में अपनाए गए  नियम की तारीफ करते दिखे l इस अवसर पर विद्यालय के एस ओ अवधेश राय, वरीय शिक्षक अरुण तिवारी ,डॉक्टर मनीष कुमार शशी ,सत्य प्रकाश, संजय तिवारी, राजेंद्र सिंह, सीमा ओझा विंध्यवासिनी प्रसाद इत्यादि विद्यालय में इस चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.