*शारीरिक परीक्षण पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार*
सासाराम (रोहतास)स्थानीय 42 बिहार बटालियन के संरक्षण में रोहतास एवं कैमूर जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों में जहां एन सी सी का ट्रूप व कंपनी है, वहाँ पर न्यू कैडेट्स के नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है।एन सी सी संबंधित संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से शारीरिक परीक्षण एवं शैक्षिक रूप से पास किये विद्यार्थियों का साक्षात्कार एन सी सी अधिकारियों लिया जाता है। सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद मेरिट लिस्ट बनती है , उसमें से योग्य विद्यार्थियों को एन सी सी कैडेट के रूप में चयन किया जाता है।
बुधवार को शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय में तीसरे चरण में शैक्षिक एवं शारीरिक रूप से चयनित विद्यार्थियों का कर्नल डॉ बलदेव सिंह चौधरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया।चयनित कैडेट्स को संबोधित करते हुए बताया कि देश को आप जैसे ऊर्जावान युवकों की आवश्यकता है। विश्व घटनाक्रम अत्यधिक तेजी से परिवर्तित हो रहा है तथा अकाल्पनिक घटनाएं घटित हो रही हैं।युवाओं को चाहिए कि ऐसे वक्त में वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करके देश के विकास में सहयोग करें ताकि हमारा देश विश्व पटल पर अधिक पहचान बना सके।इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गुरुचरण सिंह, कॉलेज के एन सी सी अधिकारी डॉ राजेश सिन्हा एवं अतिबला सिंह एन सी सी नामांकन प्रक्रिया में महती भमिका निभाई।

