Type Here to Get Search Results !

किसानों की माली हालत सही नहीं है:- दिनकर यादव


(शाहपुर पटोरी/मोहिउद्दीननगर/समस्तीपुर) संवाददाता। पटोरी अनुमंडल‌ के मोहनपुर
प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में रामचन्द्र राय के आवासीय परिसर में किसानों की बैठक आयोजित‌ की गयी। चरण लोहिया किसान सेवा समिति, समस्तीपुर के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रामानंद राय ने की वहीं संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया। किसानों को संबोधित करते दिनकर यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों के हित की अनदेखी कर रही है। किसानों की माली हालात‌ बद‌ से बदतर हो गयी है। मोदी सरकार बड़े पूंजीपतियों के इशारे पर काम रही है जिससे किसान खेती किसानी को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। मौके पर देवेन्द्र साह, गुड्डू ठाकुर, उपेन्द्र सिंह, रामचन्द्र राय, कृष्ण राय, लड्डू लाल राय, देवेन्द्र साह,रवीन्द्र प्रसाद यादव, साधुशरण राय, लालबाबू राय, धनेश्वर पासवान, परमानंद राय, निर्मल सिंह,मो अमिरूल आदि मौजूद रहे।






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.