Type Here to Get Search Results !

रेल परिचालन बाधित जनता परेशान


संवाददाता (विद्यापति नगर)
विद्यापति ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के नाम से जाना जाता है वही मंदिर से सटे रेलवे स्टेशन विद्यापति धाम पर आवाजाही ट्रेन नहीं चलने के कारण बाधित होने से लोगों में खेद का माहौल देखा जा रहा है प्राप्त सूचना के अनुसार लोग लगातार मीडिया कर्मियों से सवाल पर सवाल उठा रहे हैं कि दूरदराज जाने वाली ट्रेनें तथा पटना,हाजीपुर, बेगूसराय जाने वाली लोकल ट्रेनें आखिर कब तक चलेगी। कोविड 19 के कारण मार्च 2020 से लगातार अभी तक ट्रेन नहीं चलने से या फिर टिकट बुकिंग काउंटर की प्रक्रिया नहीं शुरु होने से आम अवाम में सरकार के प्रति लोगों में खेद का माहौल है जबकि अनलॉक 4 की प्रक्रिया लागू किया जा चुका है  उसमें धीरे-

धीरे सारी चीजें चलना प्रारंभ हो गई है जैसे शिक्षा संस्थान कोचिंग बंद है आखिर कब तक खुलेगी जब कि आज से कुछ दिन पहले अनलॉक 4में 100 जोड़ी ट्रेनें चलाने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक आम आवाम  ट्रेन चालू नहीं होने के  कारणों से खेद व्याप्त है। आम लोगों का कहना है कि आखिर कम से कम लोकल पैसेंजर ट्रेन सरकार को चलानी चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.