Type Here to Get Search Results !

विधानसभा चुनाव को लेकर आग्नेयास्त्रों का हुआ सत्यापन


समस्तीपुर/मोरवा:- प्रखंड के हलई ओपी परिसर में क्षेत्र के दस लोगों के आग्नेय अस्त्रों का सत्यापन किया गया। आगामी चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन के निर्देशानुसार हलई ओपी में अग्नेयास्त्रों का सत्यापन किया गया। वीडीओ अजय कुमार दास ने क्षेत्र के दस बंदूकधारियों के लाइसेंस का सत्यापन कर फिर से साथ रखने का आदेश जारी किया। मौके पर ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, लालकृष्ण यादव, राजेंद्र चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, ब्रह्मदेव तुरी, शंभू कुमार यादव, देवेंद्र पासवान, अरुण पासवान , करण कुमार, अनिल कुमार ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य एवं सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.