समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड के सभी पंचायतों में मिट्ठा की बेतहाशा बिक्री शुरू हो गई है। हर दूसरे तीसरे दिन हर एक दुकानदार द्वारा कई ट्रक मंगवाए जाते हैं। इसका कारण देसी शराब बनाने वाले अवैध कारोबारियों द्वारा बेतहाशा खरीदना बताया जा रहा है। बबीता ओके प्रखंड के लरुआ, वन्वीरा, इंद्र बारा ,सारंगपुर पूर्वी, सारंगपुर पश्चिमी, हरपुर भिंडी, गुनाई बसही,चकपहार, चकसिकंदर,केशो नारायणपुर, धर्मपुर बान्दे, मरिचा आदि अधिकांश पंचायतों में देसी शराब बनाने वाले अवैध कारोबारियों के द्वारा बेतहाशा खरीद की जा रही है। संपूर्ण प्रखंड के निन्यानवे प्रतिशत दुकानदारों के द्वारा अप्रत्याशित रूप से मिट्ठा की खरीद किए जाने के संबंध में लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। विदित हो कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में जहरीली देसी शराब के बनाए जाने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। जिसे प्रशासन के द्वारा अब तक छिपाया जा रहा है। स्थानीय देसी जहरीली शराब पीने के बाद सड़क पर शराबियों के द्वारा तमाशा यह जाने के कारण उनको बचाने के लिए सड़क पर खड़े, एक दर्जन लोग कुचल गए थे, जिसमें बस से कुचलकर चार लोगों की जान जा चुकी है।स्थानीय लोगों के अनुसार यदि जहरीली देसी शराब के अवैध निर्माण पर अति शीघ्र रोक नहीं लगाया गया तो, बड़े पैमाने पर लोगों की जान जा सकती है। आसपास के ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत डीएसपी पटोरी एवं सदर एसडीओ समस्तीपुर से भी की गई है।ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, डीएसपी पटोरी एवं सदर एसडीओ के अनुसार अब तक ग्रामीणों द्वारा आग्रह किए जाने के बावजूद अवैध शराब निर्माताओं का नाम लिखकर,लिखित शिकायत नहीं दी गई है। लिखित शिकायत प्राप्त होते ही अति शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत में हो रहा देसी शराब का निर्माण कई लोगों की जान
September 24, 2020
0

Tags