Type Here to Get Search Results !

जनता मांगे विधायक से 5 साल का हिसाब - अनामिका, आजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से कि बात, कहा जनता को जगाना मेरा एक मात्र लक्ष्य

पूसा। जिले में चुनावी तैयारियों के क्रम में आम जनमत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान ने कल्याणपुर विधानसभा के पूसा प्रखंड स्थित चकले बैनी में प्रखंड के कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद बुधवार को संवाददाताओं से रू ब रू हुई।  इस दौरान अपने प्रतीक चिन्ह के बारे में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अजपा के लिए फलो से भरी टोकड़ी चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। फलों की टोकड़ी सुख समृद्धि का प्रतीक है। आजपा नि:संदेह आपके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है।  श्रीमती अनामिका ने इस अवसर पर लोगों को कोरोनावायरस से बचने के लिए जागरूक करते हुए मास्क वितरण भी किया।  प्रेस मीट के दौरान आजपा नेत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यदि दल, जाति, संप्रदाय से ऊपर उठ कर अनुमति और आशीर्वाद दिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनमत पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने को उत्सुक है। उन्होंने मौजूदा संसद व विधायक पर क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम कोई लंबा चौड़ा वादा करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि आपके बीच आप केलिए आपके साथ रहने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने बातों बातों में मुख्य मंत्री और उप मुख्यमत्री की नियत पर उंगली उठाते हुए कहा कि एन चुनाव के वक्त मौजूदा विधायक को उद्योग मंत्री बनना और उद्योग मंत्री द्वारा जुट मिल, चीनी मिल और अशोक पेपर मिल चालू कराने का वादा इनका चुनावी जुमला से अधिक कुछ नहीं है। समस्तीपुर में राज तंत्र नुमा परिवार वाद होने की बात करते हुए उन्होंने कहा लोक तंत्र में मालिक जानता जिन केलिए सिर्फ वोटर हो उनसे किस विकास की उम्मीद करेंगे। एक प्रश्न के जवाब में बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लडने की इच्छा जताते हुए उन्होंने बताया कि मै जीत ही जाऊं ये जरूरी नहीं, किन्तु यदि जनता के स्वाभिमान को जगा सकी, उन्हें अपने अधिकार और वोट की ताकत के प्रति जागरूक कर सकी तो यही मेरी जीत होगी। मौके पर कोषाध्यक्ष संजय कुमार, राष्ट्रीय महा सचिव जयवीर जाटव , बैनी के पूर्व लोकप्रिय मुखिया राजेंद्र पासवान, नीलेश पासवान, सोनू कुमार, पम्मी कुमारी, उमेश ठाकुर, हनुमान पासवान, सोनू कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.