Type Here to Get Search Results !

इफ्तारी के बाद मस्जिद के पास बवाल, युवक ने ईंट-कड़े से ली जान*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 28-02-2026_


पश्चिम चंपारण क्षेत्र अंतर्गत छवघरिया गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 60 वर्षीय सरदार मियां की हत्या कर दी गई। घटना इफ्तारी के बाद की बताई जा रही है, जब सरदार मियां मस्जिद के पास से होकर अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान गांव के ही 17 वर्षीय युवक विनय साह का मोबाइल फोन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने आवेश में आकर सरदार मियां पर ईंट और लोहे के कड़े से हमला कर दिया।



हमले में सरदार मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की जांच तथा पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.