Type Here to Get Search Results !

*होली से पहले भी मानदेय नहीं, आशा कर्मियों ने छेड़ा आंदोलन*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 09-02-2026_


14 सूत्री मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय तक जुलूस, भुगतान न होने से आर्थिक संकट


भोजपुर।

जिले की सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर कर्मी आज 9 फरवरी 2026 को अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगी। यह आंदोलन जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आशा कर्मी सिविल सर्जन, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (DPM), जिलाधिकारी (DM) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को लिखित आवेदन सौंपेंगी।

आंदोलन में शामिल आशा कर्मियों का कहना है कि बीते सात महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके साथ ही मार्च 2024 का बकाया भुगतान भी अब तक लंबित है, जबकि इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण आशा कर्मी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रही हैं तथा कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।


आशा कर्मियों ने बताया कि पैसे के अभाव में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व बिना खुशी के गुजर गए और अब होली जैसे महापर्व के भी प्रभावित होने की आशंका है। कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से शीघ्र भुगतान और मांगों के समाधान की अपील की है।


कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल स्थित GNM भवन से जुलूस की शुरुआत होगी, जो सिविल सर्जन, DPM, DM और DDC कार्यालय तक जाएगी, जहां संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


आशा कर्मियों ने जिले के सभी पत्रकार बंधुओं से आंदोलन को प्रमुखता से प्रकाशित कर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.