Type Here to Get Search Results !

लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री की बैठक*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

दिनांक – 13-01-2026


बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्री जे० पी० नड्डा से कर्तव्य भवन स्थित उनके कार्यकाल कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिवादन किया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और सुदृढ़ीकरण से संबंधित विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान विधायी संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने, संसदीय कार्यवाही को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


इसके साथ ही, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्र एवं राज्य स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आपसी विचार साझा किए गए। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुई।


इस अवसर पर दोनों नेताओं ने संसदीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा और गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.