Type Here to Get Search Results !

*विधान सभा अध्यक्ष ने डायरी व कैलेंडर–2026 का किया विमोचन,पहली बार सदस्यों के लिए टेबल कैलेंडर प्रकाशित!*

 _रमेश ठाकुर_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज,_ 

 _प०चम्पारण (बिहार)_ 

 _16-01-2026_ 


पटना। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार विधान सभा डायरी–2026, टेबल कैलेंडर–2026 तथा वॉल कैलेंडर–2026 का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब बिहार विधान सभा सचिवालय द्वारा माननीय सदस्यों के उपयोग हेतु टेबल कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है।



माननीय अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष विधान सभा डायरी को नए स्वरूप में प्रकाशित किया गया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन परिवर्तनों से माननीय सदस्यों को अपने विधायी कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, वॉल कैलेंडर का भी प्रकाशन किया गया है, जो विधान सभा की गतिविधियों और महत्वपूर्ण तिथियों को दर्शाता है।

इस मौके पर बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह एवं संयुक्त निदेशक श्री संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.