Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया जनकल्याण का संकल्प !*

 


 _रमेश ठाकुर_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज,_ _प०चंपारण(बिहार)_ 

 _24-12-2025_ 


पटना, 24 दिसंबर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधायक नितिन नबीन ने आज पटना में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

नितिन नबीन ने अपने दिन की शुरुआत पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की। उन्होंने माता काली से प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी विधिवत पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोलघर स्थित मां अखंडवासिनी मंदिर तथा लोदीपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बिहार की प्रगति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

शाम के समय नितिन नबीन पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। वहां उन्होंने मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान उन्हें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरें और प्रदर्शित वस्तुएं भी दिखाई गईं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नितिन नबीन को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। वे करीब 25 मिनट तक गुरुद्वारा परिसर में रुके और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से संवाद कर उनका हालचाल जाना।

इस पावन अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.