Type Here to Get Search Results !

*जनसुराज बिहार बदलाव सभा में उमड़ी भीड़, स्मिता चौरसिया ने दिखाई नई राह*

_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 18-07-2025_


बगहा विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पारस नगर स्थित बउकी माई स्थान परिसर में ‘बिहार बदलाव सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसुराज की संभावित प्रत्याशी स्मिता चौरसिया ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया रामू चौधरी ने किया।


सभा में बड़ी संख्या में जनसाधारण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनसुराज के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान स्मिता चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास के लिए नयी सोच, साफ नीयत और मजबूत नेतृत्व की ज़रूरत है। उन्होंने कहा – “स्कूल का बस्ता, विकास की रास्ता” – यह केवल नारा नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की बुनियाद है।


उन्होंने बताया कि जनसुराज का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में व्यवस्था परिवर्तन लाना है। बदलाव सभा के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमकर प्रशांत किशोर के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही समाज के सक्रिय युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है।


सभा के दौरान नए कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाई गई, और उन्हें सम्मान चिह्न देकर प्रोत्साहित भी किया गया। स्मिता चौरसिया ने स्पष्ट किया कि जनसुराज का विस्तार विचारों के आधार पर किया जा रहा है, ना कि जाति या धर्म के आधार पर।


सभा में भाग लेने वालों में उत्साह दिखा और सभी ने एक सुर में कहा कि बिहार में बदलाव अब ज़रूरी है और जनसुराज ही इसके लिए सही विकल्प है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.