Type Here to Get Search Results !

*बिहार के पश्चिम चंपारण के नरैनापुर में अंतर्राजकीय दंगल का ऐतिहासिक आयोजन, खेल प्रेमियों में दिखा उत्साह,दिनेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन*

 


_रमेश ठाकुर-रामनगर पश्चिम चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 26-02-2025_


नरैनापुर कैलाश नगर (वार्ड नंबर-8) के शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतर्राजकीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित दंगल का उद्घाटन मेरा स्वाभिमान संस्था के अध्यक्ष एवं बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने किया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता की शुरुआत कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) और पाकड़गाँव (बिहार) के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले से हुई, जिसमें कुशीनगर के पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रखंड स्तर पर कुश्ती के लिए मैट की सुविधा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिससे युवा पहलवानों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।


दिनेश अग्रवाल वर्षों से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। "मेरा स्वाभिमान" संस्था के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और गरीब, वंचित तबकों की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। क्षेत्र की जनता उन्हें एक कर्मठ, ईमानदार और विकासशील सोच वाले नेता के रूप में देखती है। बगहा विधानसभा से आगामी चुनाव में वे मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभर रहे हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।



इस कार्यक्रम में चार बार के नेशनल खिलाड़ी और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता प्रेमशंकर सिंह, आयोजन समिति के छोटेलाल पहलवान, वार्ड पार्षद कुंदन सिंह, वार्ड पार्षद राजन गुप्ता, जितेंद्र कुमार, नसीम अशरफ, प्रेम कुमार, नरेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


दंगल के शानदार आयोजन से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस आयोजन को हर साल भव्य रूप से आयोजित करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.