Type Here to Get Search Results !

पश्चिमी चंपारण के बगहा में आधार सीडिंग सत प्रतिशत करने का निर्देश*

 


_रमेश ठाकुर - बगहा,रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 20-09-2024_



आज दिनांक 20.09.2024 को अपराह्न के 12:30 बजे से अनुमंडल सभागार बगहा में गौरव कुमार (भा0प्र0से0) अनुमंडल पदाधिकारी बगहा की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई।

 बैठक में प्रखंडवार आधार सीडिंग की स्थिति एवं शत प्रतिशत सीडिंग कराने का निर्देश दिया गया। लाभुको के ekyc कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बगहा समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिए। 

ऑनलाइन राशन कार्ड का समय से निष्पादन करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए।गौरभ कुमार ने कहा कि अगर समय सीमा के अन्दर राशन कार्डों के आवेदनों का निष्पादन नही किया जाता है तो बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक दंड लगाया जाएगा। 

खाद्यान्न वितरण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश आपूर्ति निरीक्षक को दिया गया।अनुमण्डल अन्तर्गत प्रखंड बगहा-1 के 14 एस०आई०ओ लंबित पाया गया।खाद्यान्न उठाव को लेकर बगहा-1 सहायक गोदाम प्रबन्धक को पूर्ण कराने का निर्देश अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

अंत मे धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में विधायक श्री राम सिंह, राकेश सिंह,भूपेन्द्र नाथ तिवारी, रामशंकर दूबे, मुन्ना सिंह, दयाशंकर सिंह सहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बगहा-1, बगहा-2 एवं रामनगर, सहायक गोदाम प्रबन्धक मधुबनी, बगहा-1 , आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.