_विशेष संवाददाता- नरकटियागंज रामनगर गौनाहा पश्चिमी चंपारण बिहार_
_चंपारण के लोग भी होने लगे गोलबंद,नही लगेगा स्मार्ट मीटर- ज्यादा बिजली बिल आने का आरोप_
गुरुवार के दोपहर से ही काट दी गई है पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी पंचायत के गम्हरिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा बिजली के स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने व विरोध करने पर विभाग द्वारा पूरे गांव की बिजली आपूर्ति गुरुवार के दोपहर से बंद कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि बेलसंडी पंचायत के उप मुखिया छोटे खान व ग्रामीण रईस मियां,लाल बाबू मियां, मजीद खान, इजराफिल मियां, मलिक सिंह, मुनेश्वरी ठाकुर, अनारूल शेख, गौहर मियां, रामीयाद महतो, राजेश महतो,मनोज महतो, विनोद महतो आदि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग के कर्मियों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। जिसे एक व्यक्ति के द्वारा उसका विरोध किया गया। जिससे आवेश में आकर विभाग के कर्मियों ने पूरे गांव के ही बिजली बाधित कर दी। इस विषय जब हमलोगों ने बिजली विभाग के जे.ई. प्रमोद कुमार पासवान से बात की तो उन्होंने बताया कि जब तक पूरा गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लग जाएगा तब तक पूरे गांव में बिजली कनेक्शन नहीं दी जाएगी। बताते चले की इस गांव में पूर्व में 60% स्मार्ट मीटर लग चुकी है। वही संबंध में विद्युत कनीय अभियंता प्रमोद कुमार पासवान से दूरभाष पर बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि गांव के लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। जिसे मेरे कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। उसको मेरे द्वारा चालू करवा दिया जा रहा है।
