Type Here to Get Search Results !

*फेमस डायगनोस्टिक का आकस्मिक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

*मानव सेवा के लिए कृतसंकल्पित राजीव हॉस्पिटल  बरावं कला संस्था: डॉ विजय प्रताप*

सासाराम - मानव सेवा एवं गरीब व जरूरतमंदों के लिए समर्पित  संस्था राजीव हॉस्पिटल बरावं कला सोसाइटी के तत्वावधान मे राज कॉलोनी स्थित फेमस डायगनोस्टिक सेंटर का रात्री आकस्मिक सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ। फेमस डायगनोस्टिक सेंटर के प्रबंध निदेशक सह संस्था के सचिव डॉ ज़मीरुद्दीन अंसारी ने बताया कि शहर वासियों कि रात्री के समय मे आकस्मिक जाँच सेवा नही मिलने को देखते हुए गंभीर मरीजों के सेवार्थ इस केंद्र का खोले का निर्णय लिया गया ताकि मरीज को ससमय उचित इलाज हो सके। उद्घाटन डॉ विजय प्रताप सिंह अध्यक्ष राजीव हॉस्पिटल बरावं कला सोसाइटी , डॉ दिनेश शर्मा, डॉ अमित कुमार न्यूरो सर्जन,   डॉ उपेंद्र कुमार राय, डॉ कुमार चितरंजन सिंह, डॉ अनवर अशरफ, डॉ राजीव कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ आफ़ीफ़ अली, डॉ अशोक कुमार गुप्ता के गरिमामयी उपस्थिति मे हुई। सभी अतिथियों का स्वागत जनाब अल्हाज़ कलीमुद्दीन साहब ने गर्मजोशी के साथ किया 

इस जांच केंद्र मे सभी प्रकार के  रक्त,पेशाब,सांस व हृदय, ई सी जी, एक्स रे साहित तमाम जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। डॉ ज़मीरुद्दीन अंसारी ने उपस्थित सभी चिकित्सक, चिकित्सकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने समाजसेवी व खेल प्रशिक्षक रवि भूषण पाण्डेय के प्रति आभार जताते हुए कहा की तमाम व्यस्तताओं के बाद भी इन्होने समाजसेवा के प्रति मार्गदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.