ठाकुर रमेश शर्मा-रामनगर,प०चम्पारण(बिहार)
दिनांक:-22-04-2023
धर्मनिरपेक्ष देश संपूर्ण भारतवर्ष, बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण के रामनगर पुलिस अनुमंडल में सभी गांव में ईद हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे में मनाया जा रहा है।
विश्व के लगभग सभी देशों से शांतिप्रिय तरीके से अल्पसंख्यक समाज ने कल शुक्रवार को अलविदा का जुम्मा नमाज अदा करने के उपरांत क्यास लगा लिया था कि कल ही यानी 22 अप्रैल को ही ईद मनाई जाएगी।दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के ऐलान के बाद आज 22 अप्रैल को ईद मुबारक होना मुकर्रर हो गया जो संपूर्ण जिला भी मना ही रहा है।
साथ में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री,प्रतिपक्ष के नेता संपूर्ण राज्य वासियों को ईद की शुभकामनाएं दिए हैं।
अब तक हल्की शरारतो को अगर नजरअंदाज किया जाए तो शांति एवं अमन के साथ इस महापर्व को मुस्लिम समाज मना रहा है। उधर मैनाटांड़ से हरनाटांड़, तमकुहाँ वासी से इधर धुमाटाँड़ जलौसी के साथ इनरवा,जबदी, सहोदरा,कंगली थाना क्षेत्र के सिकटा बॉर्डर, भीस्वा नेपाल बॉर्डर,रक्सौल,बीरगंज,रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण के गांव में गौनाहा प्रखंड के रामनगर विधान के सभी गांव से शांति पूर्वक ईद मनाने की सूचना है।
हरनाटांड़ क्षेत्र के गांव में, नौरंगिया दरदरी,तिनफेडिया-देवाज के 22 गांव में प्रमुख रूप से तेलपुर पंचायत के मुखिया भाई जावेद, डुमरा गोनौली के मुखिया भाई सुलेमान के साथ महुई पंचायत के गैस गोदाम मालिक भाई साबिर मियां,शिक्षक हलीम रेजा,महान समाजसेवी फजलू रहमान (झूठा), जोगिया के मुखिया भाई अफसर इमाम,कांग्रेसी नेता मोतिउर रहमान,इधर रामनगर भगत सिंह चौक मस्जिद के संरक्षक भाई शेख औरंगजेब,शेख तबरेज,शेख गुड्डू (पूर्व पार्षद) ने सभी ने शांतिपूर्ण ईद मनाने की खबर दी है।
पूर्व मुखिया धनरपा निवासी थाना रोड रामनगर कौम शांति संगठन के सचेतक भाई रैफुल ने भावल एवं धनरपा में कदमहवा-संतपुर बलुअवा, चिउटाहा थाना,गुदगुदी के पूर्व मुखिया नसीम अख्तर ने बताया कि शांतिपूर्वक ईद मनाया जा रहा है।
डरौल से कैश नैयर,मेहनौल पंचायत से मरहूम नथुनी मिया के पुत्रों ने हौदा डुमरा से भाई अनझार(शिक्षक) सहित पत्रकार असीफ(पूर्व मुखिया) ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल फित्र सम्पन्न करने की गुजारिश की है।


