// फास्ट न्यूज इंडिया लाइव,अमेठी //
जनपद अमेठी/आज दिनांक 31.03.2023 को जनपद अमेठी से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्रीमती देहवती सिंह जो पुलिस विभाग में 25 वर्ष 07 माह 21 दिन सकुशल सेवा सम्पादित कर ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहीं हैं । सेवानिवृत्ति के उपरान्त पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं उपहार देकर विदाई दी गई तथा आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई । और साथ ही साथ वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल अथवा ऑनलाइन साइबर ठगी जैसे- फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर अथवा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी बनकर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पेंशन प्रपत्र पूरा न होने की बात कहकर पेंशन रोकने की बात कहकर उनसे पूरी जानकारी व ओटीपी आदि पूंछकर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया । जिससे किसी के साथ कोई साइबर ठगी न हो सके ।किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी साइबर ठगी जालसाजी से हर व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है।
