अमेठी/उत्तर प्रदेश:-राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है।इस भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले एवं वीवीआईपी क्षेत्र अमेठी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना हो गए। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अमेठी ज़िले से पहुंचने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भारत जोडो यात्रा में एक अलग पहचान बनाने के लिए सफेद रंग की टी-शर्ट भी दिया गया है। इस टी शर्ट के आगे भारत जोडो यात्रा (अमेठी) तो पीछे की तरफ राहुल गांधी और प्रियंका की तस्वीर छपी हुई है। अमेठी के सभी कार्यकर्ता पांच जनवरी तक भारत जोडो यात्रा में शामिल रहेंगे कुछ लोग वापसी करेंगे तो कुछ कांग्रेसी छब्बीस जनवरी तक यात्रा में
शामिल रह सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा जब यूपी में प्रवेश करेगी तो लाखों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ेगा।इस भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पत्र में कहा है कि प्रिय राहुल गांधी जी भारत जोडो यात्रा में आमन्त्रित करने के लिए धन्यवाद एवं भारत जोडो मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है जिसमें प्रेम अहिंसा करुणा सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है कि यह यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।तो वहीं अयोध्या से श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र दास जी महराज ने अपने पत्र में कहा है कि राहुल गांधी जी मेरी शुभकामनाएं हैं कि आपकी भारत जोडो यात्रा मंगलमय हो।और आपकी भारत जोडो यात्रा का जो लक्ष्य है उसमें आपको सफलता प्राप्त हो। प्रभु रामलला की कृपा आप पर बनी रहे।

