Type Here to Get Search Results !

*ब्लाक स्तरीय सीएससी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन:*

 


-आयुष्मान कार्ड, आधार, बिजली बिल, डीजी-पे, पीएमजी-दिशा, डाक सेवा आदि पर आयोजित हुई कार्यशाला।


*रिपोर्टर सिरजेश यादव8896076537*


रामकोला कुशीनगर । इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस द्वारा ब्लाक स्तरीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुद्धवार को विकास खण्ड रामकोला के सभागार में ग्राम स्तरीय उद्यमियों को डिजिटल सेवाओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रबंधक गौरव पांडेय के द्वारा ग्राम स्तरीय उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का प्रशिक्षण बारीकी से दिया गया। जिसमें ऑनलाइन सेवाओं, आईआरसीटीसी, डीजीपे, आईएपी, प्रधानमंत्री


ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान आदि की सेवा एवं बेहतर ढंग से कर पाए। जिलाधिकारी कुशीनगर के मार्गदर्शन तथा सीडीओ की निर्देशन ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के बन रहे आयुष्मान कार्ड में ओर तेजी लाने को कहा। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने कहा की डिजिटल सेवाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, दिव्यांग कौशल विकास आदि पर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे सेवाओं का डेमो करके दिखाया एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला मे मौजूद वीएलई बंधूओं की समस्या सुन उसका निराकराण कराया गया। इस अवसर पर संजय कुशवाहा सरवन कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अभिनन्दन यादव, रामनिवास कुशवाहा, आदि वीएलई मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.