Type Here to Get Search Results !

*संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम ने लूट के 1200 रुपये नगद, एक मोबाइल, एक पैन कार्ड व एक तमंचा एक कारतूस के साथ दो को किया गिरफ्तार..*


संग्रामपुर/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.12.2022 को उ0नि0 उमेश मिश्रा थानाध्यक्ष संग्रामपुर मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन के दौरान नरायणपुर चौराहे पर मौजूद थे कि वहीं पर निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रभारी स्वाट टीम अमेठी मय हमराही पहुंचकर आपस में अभियान के संबन्ध में बातचीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ठेंगहा के पास हुई लूट से संबंधित अपराधी थानाक्षेत्र की ओर आ रहे है । इस सूचना पर थाना संग्रामपुर व स्वाट टीम की संयुक्त टीमों द्वारा खरेथु मोड़ के पास वाहनो की चेकिंग की जाने लगी, समय करीब 6:30 बजे सुबह 01 मोटर साइकिल सवार 02 अभियुक्तों को हिकमत अमली से घेर कर पकड़ लिया गया । पूछताछ में एक ने अपना नाम अमर सिंह यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी नरायना मजरे सड़वा चंद्रिका थाना अंतु जनपद प्रतापगढ़ बताया जिसके कब्जे से 01 अदद तंमचा 01 कारतूस 12 बोर, 01 अदद की पैड मोबाइल व 500 रुपये नगद तथा दूसरे ने अपना नाम अंकुश यादव पुत्र संजय यादव निवासी बझान थाना अंतु जनपद प्रतापगढ़ बताया जिसके कब्जे से 01 अदद पैन कार्ड, 700 रुपये नगद बरामद हुआ । बरामद रुपये व पैन कार्ड के बारे में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम दोनो अपने दो अन्य साथी 1.धनन्जय यादव उर्फ ऐडो पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी बझान थाना अंतू प्रतापगढ़ व 2.अंकुश यादव के साथ 01 आपाचे मोटरसाइकिल व इसी स्प्लेण्डर मोटर साइकिल संख्या यूपी 72 क्यू 9745 से दिनांक 29.11.2022 की रात ठेंगहा पुल के पास 01 मोटर साइकिल से जा रहे युवक व युवती की मोटर साइकिल जबरदस्ती रोककर तमंचा दिखाकर बैग, नगद रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गये थे, बैग से हम लोगो को 01 सैमसैग टैबलेट, आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पास बुक, एटीएम कार्ड व 5900 रुपये नगद मिले थे जिसे हम लोग आपस में बांट लिए थे । बरामद रुपये, मोबाइल, पैनकार्ड उसी लूट के है । थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा 1. मु0अ0स0 275/22 धारा 392,411 भादवि, 

2. मु0अ0स0 277/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 

3. स्प्लेण्डर मोटर साइकिल संख्या यूपी 72 क्यू 9745  (207 एमवी एक्ट) के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

*written by vasi khan-amethi up.*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.