जायस/अमेठी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत दिनांक 03.12.2022 को उप निरीक्षक संकठा प्रसाद मौर्या द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त आनन्द कुमार गौतम पुत्र जयराम गौतम निवासी पूरे मातादीन तिवारी मजरे बेरारा थाना जायस जनपद अमेठी को S.N.A स्कूल के पास राजापुर मोड से समय करीब 11:35 बजे दिन में गिरफ्तार किया। अभियुक्त आनन्द कुमार गौतम के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ,
जायस पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 342/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है जिसका मु0अ0सं0 218/22 धारा 392,411 भादवि थाना जामों जनपद अमेठी में दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उप निरीक्षक संकठा प्रसाद मौर्या
कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह व
कांस्टेबल राहुल कुमार थाना जायस आदि शामिल थे। *written by vasi khan-amethi up.*
