बाजार शुक्ल/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु वाहन के दौरान उप निरीक्षक रामविभू सिंह मय महराह द्वारा मु0अ0सं0 299/22 धारा 379/411 भादवि के वाँछित अभियुक्तगण 1. मोनू पुत्र जगराम निवासी सोनवा थाना मवई जनपद अयोध्या 2. राम गुलाम पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम बहापुर थाना मवई जनपद अयोध्या 3. भद्दे पुत्र हुबलाल निवासी ग्राम सोनवा थाना मवई जनपद अयोध्या को उरेरमऊ पुल के पास से गिरफ्तार किया है । अभियुक्तों के कब्जे से 02 चोरी की भैंस बरामद हुई । थाना बाजारशुक्ल द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*written by vasi khan-amethi up.*
