अमेठी -उत्तर प्रदेश/ गौरीगंज :- आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डा.नौशाद सिद्दीकी साहब के निर्देशन में अमेठी जिले से राष्ट्रीय सचिव श्री चन्द्र भान तिवारी जी व वसीउल्ला खान के द्वारा पत्रकार विजय चन्द्र मिश्रा के सहयोगानुसार अमेठी गौरीगंज मुख्यालय से वरिष्ठ पत्रकार सूर्य भान मिश्र को आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एवं एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन में नियुक्त किया गया है। अमेठी जिले से पत्रकार सूर्य भान मिश्र की नियुक्ति पर और अमेठी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश अमेठी टीम की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं मुबारकबाद दी गई,तो वहीं अमेठी जनपद वासियों एवं क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष का माहौल है। संगठन के प्रति जो जिम्मेदारी वसी खान व राष्ट्रीय सचिव चन्द्र भान तिवारी जी को सौंपी गई है उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। संगठन के प्रति वसी खान ने कहा है कि देश के बिभिन्न राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एवं संगठन का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। और अमेठी टीम के सदस्यों के साथ समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने एवं समाज में दबे कुचले, गरीब, असहाय,मजबूर परेशान, पीड़ित व्यक्तियों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और ऐसे लोगों का साथ हमेशा देते रहेंगे।
*written by_vasi khan-amethi,up.*
आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन..

