उत्तर प्रदेश / अमेठी जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.09.2022 को उ0नि0 पवन राठौर थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा तालाश वांछित, देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्त 01-अशोक यादव पुत्र रामचन्द्र नि0 ग्राम सीवनगांव पनियार थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी, 02-राहुल कुमार पुत्र श्री राम नि0 झलिहन का पुरवा मजरे राजापुर उसरा थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, 03-कल्लू उर्फ रियाज पुत्र अब्दुल वहीद नि0 ग्राम ककरहवा थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर 04-मोजीब पुत्र अब्दुल रसीद नि0 कोटिया थाना कुडवार जनपद सुलतानपुर 05-शहजादे पुत्र अमीर निवासी हरीशपुर थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर को बहोरखा से तरसडा जाने वाले मार्ग से समय करीब 12:15 बजे दिन मे गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से 80 किग्रा0 गोमांश तथा गोवध करने के उपकरण बरामद हुए।
मुसाफिर खाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 232/22 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व मु0अ0सं0 233/22 धारा 419,420,467,468,471, एवं मु0अ0सं0 234/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 235/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना मुसाफिर खाना जनपद अमेठी से ०१- उप निरीक्षक पवन राठौर
०२- उ0नि0 इंग्लेश तिवारी ०३- का0 अजय गिरि
०४- का0 अंगेश कुमार ०५- का0 अजय यादव
०६- का0 आर्दश कुमार ०७- का0 अभिषेक यादव एवं
०८- का0 अर्धेन्दु चौहान आदि शामिल थे ।
written by - vasi khan-amethi up.
// anti corruption organization //
