अनिरूद्ध सिंह बिद्रोही
मेरे आदर्श बीपी मंडल जी के कारवां को आगे ले जाना *मंडल आर्मी* का मकसद
पिछड़े बर्गो हेतु मंडल कमीशन की सिफारिश लागू कराने का लक्ष्य*
जनपद के कुशीनगर की खास रिपोट
पिछड़े बर्गो के जाति जनगणना व शैक्षिक सामाजिक आर्थिक और मौलिक अधिकार हेतु मंडल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह बिद्रोही के नेतृत्व मे आत्म सम्मान संकल्प यात्रा मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने हेतु सम्पूर्ण भारत मे अनवरत चलाये जाने का कार्यक्रम है तथा पिछड़े बर्गो के युवाओ मे सामाजिक नेतृत्व व नेता बनाये जाने की योजना है जो समाज व देश हित मे अपना योगदान देगे मंडल आर्मी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह बिद्रोही ने कहा कि इस यात्रा के उद्देश्य को पत्रकार वार्ता के दौरान क्रमवार बताया जो निम्न है
मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू कराने के लिए संघर्ष करना.
तथा पिछड़ा वर्ग की जाति आधारित जनगणना कराने के लिए मिशन को खड़ा करना व सरकार पर पिछड़ा वर्ग व अन्य सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने के लिए दबाव बनाना.
और पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संघर्ष करना.
इसके साथ ही सम्पूर्ण भारत देश के अन्य पिछड़ा वर्ग को भारतीय संविधान व मंडल कमीशन द्वारा मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना व आपसी मतभेद को दूर कर संगठित करना.
तथा पिछड़ा वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष करना.
व अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग की रिक्तियों को अन्य पिछड़ा वर्ग से ही भरे जाने के संबंध में कानून बनाने के लिए संघर्ष करना.
हमारा लक्ष्य है तथा निजी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण लागू कराना व लोकसभा, विधानसभा में आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण के लिए संघर्ष करना.
तथा बैंकों द्वारा प्रतिबर्ष दिए जाने बाले व्यवसायिक ऋण में आबादी के अनुपात में ओबीसी व्यवसायियों के लिए ऋण आरक्षित करवाने के लिए संघर्स करना.
और पिछड़ा वर्ग को अंधविश्वास, पाखण्ड, आडम्बर व दहेज प्रथा, बाल विवाह व कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों से मुक्त एक आदर्श, तार्किक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मानने बाला मानवतावादी समाज बनाना.
व सरकार द्वारा सहायता प्राप्त संस्थानों में ओबीसी आरक्षण व सरकार द्वारा आउट सोर्सिंग कंपनियों में ओबीसी की पार्टनरशिप कराने के लिए संघर्ष करना.
तथा मंडल कमीशन की सिफारिशों के अनुसार 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को बड़ा कर आबादी के अनुसार लागू कराने के लिए के लिए संघर्ष करना.
और क्रीमीलेयर के आर्थिक आधार को खत्म करवा, क्रीमीलेयर की परिभाषा संवैधानिक, तर्कसंगत कराने को लेकर संघर्ष करना.
तथा सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में 27% की जगह आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण लागू कराने के लिए संघर्ष करना.
तथा कोलेजियम व्यवस्था को खत्म करवाने व न्यायपालिका में आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण लागू किये जाने को लेकर संघर्स करना.
तथाअति पिछड़ी ओबीसी जातियों के लिए अत्याचार निवारण योजना / कानून बनबाने व लागू करवाने के लिए संघर्ष करना.
तथा मंडल कमीशन को घर – घर तक पहुंचा कर मंडल मसीहा महा मानव स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी के सपने को साकार करना हमारे जीवन का मकसद है साथ उन्होने कहा कि
मंडल आर्मी पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा, अत्यधिक पिछड़ा वर्ग के साथ – साथ मुस्लिम पसमांदा व अन्य धर्मों में आने वाली पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, महिलाओं, छात्र – नौजवान, कर्मचारी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों को बचाने व शोषण को रोकने व न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना.
तथा आरक्षण के सही अमलीकरण के लिए प्रभावशाली “आरक्षण एक्ट” कानून बनवाने के लिए संघर्ष करना. जो हमारी सरकार से मांग है भारत के हर प्रदेशो मे संकल्प रथ यात्रा जायेगा और पिछड़ो मे हक अधिकार का संदेश व संघर्ष का बिगुल फूकेगा
*रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*
