अमेठी /उत्तर प्रदेश:- मुसाफिर खाना ग्राम सभा दादरा मे देवी हिंगलाज धाम के समीप स्थित टावर के पास नहर की भूमि के सीमांकन के सम्बंध में नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के संगठन सचिव श्री चन्द्र भान तिवारी ने दिनांक-१८-०६-२०२२ को समाधान दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर मांग की है कि उक्त ग्राम में नहर हेतु जमीन आरक्षित है,जो कि मेरी जमीन के सामने है,मै निर्माण कराना चाहता हूं। क्योंकि उक्त भूमि मुझे बैनामा मे मिली है। जबकि खातेदार द्वारा अधिकांश भूमि नहर मे नापकर दिया जा रहा है, जो कि शासकीय सम्पत्ति के अतिक्रमण की श्रेणी में आता है, इसलिए नहर का सीमांकन होना अतिआवश्यक है।नहर विभाग के जेई द्वारा उक्त प्रकरण की जांच होना चाहिए जिससे नहर की वास्तविकता के बारे में सभी क्षेत्रवासियों को जानकारी प्राप्त हो सके।
written by-vasi khan-amethi-up..ncchwo,
