Type Here to Get Search Results !

डाँ अरुणेश यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त *



न ई दिल्ली

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी  पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन  अजय सिंह यादव  ने समाजसेवी एवं शिक्षाविद डॉ अरुणेश यादव को उनकी निष्ठा एवं पिछड़े समाज के प्रति जुझारू प्रवृत्ति को देखते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग का राष्ट्रीय  प्रवक्ता नियुक्त कियागया है।


कैप्टन अजय सिंह यादव ने विश्वास जताया कि डॉ अरुणेश पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक पार्टी का  कार्य करते रहेंगे एवं पिछड़े वर्ग विभाग के तमाम मुद्दे जैसे जातिगत जनगणना, ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर से संबंधित सरकार के रवैया एवं ज्यूडिशरी और ब्यूरोक्रेसी में पिछड़े वर्ग के कॉलेजियम सिस्टम के तहत नियुक्तियों सहित तमाम मुद्दों पर पूरी प्रखरता के साथ देश की तमाम पिछड़ी जातियों को जागरूक करेंगे और मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे।


डॉक्टर अरुणेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग कैप्टन अजय सिंह यादव जी का आभार व्यक्त किया एवं पूरा भरोसा जताया कि वह तन, मन, धन के साथ पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे एवं पिछड़ी जातियों के हक के लिए सदैव मुखर होकर आवाज उठाएंगे। इसकी जानकारी प्रेस नोट मे दी गयी है  


*रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.